दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
इसी क्रम में आज महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 47, 04, 09 एवं 54 में सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
वार्ड क्रमांक 47 सिविल लाइन उत्तर में मनीष राजपूत के घर से गीता बाघ के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, गिरधारी किराना स्टोर से शिखर प्रसाद के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा दीपक मोटवानी के घर से जगदीश पाल के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 04 गया नगर में परमेश्वरी स्कूल के सामने एवं अन्य स्थानों पर आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, उत्तम साहू के घर के पास पुरुषोत्तम किराना के पीछे सड़क निर्माण तथा शिव नगर में पृथ्वीराज हाउस के समीप गली क्रमांक 9 एवं 10 तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
वार्ड क्रमांक 09 में मनोहर यादव के घर से राहुल के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 54 में भी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आमजन को सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, डॉ. देवनारायण ठण्डी, रंजीता पाटिल,उपअभियन्ता मोहित मरकाम,पंकज साहू,उपयन्ती ठाकुर,पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, कौशल साहू,कमलेश फेखर,हरीश चौहान,अनिल साहू,बिट्टू साहू,अभिलाष गुप्ता,अवदेश दुबे,मधुर सोनी, सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र निर्माण पूर्ण होने की अपेक्षा जताई।



