Home छत्तीसगढ़ वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी...

वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

6
0
Spread the love

राजनांदगांव। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाने के लिए शहर में सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 46, तेली पारा स्थित अम्बेडकर भवन में विशेष शिविर लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुँची महिलाओं ने अपना ई-केवाईसी अपडेट कराया, ताकि योजना की राशि बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खातों में आती रहे।

स्पॉट सेटलमेंट : मौके पर ही समस्याओं का हुआ निराकरण
शिविर की खास बात यह रही कि यहां केवल दस्तावेज जमा नहीं किए गए, बल्कि महिलाओं की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। तकनीकी दिक्कतों के कारण जिन महिलाओं का ई-केवाईसी अटका था, उन्हें मार्गदर्शन देकर प्रक्रिया पूरी कराई गई। महिलाओं की भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि योजना को लेकर जमीनी स्तर पर खासा उत्साह है।

आयोजक बोले-कोई भी पात्र हितग्राही न छूटे, यही लक्ष्य
शिविर के आयोजक भाजयुमो जिला मंत्री सुनील सेन ने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकार की योजनाओं को सरल और पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में जरूरतमंद लाभ से वंचित रह जाते हैं, ऐसे शिविरों के माध्यम से हम उनकी बाधाएं दूर कर रहे हैं।

इनका रहा सहयोग
इस अभियान में माधव साहू (माधव ग्राहक सेवा केंद्र), शैलेन्द्र सिंह, तीरथ साहू, विनोद यादव, टिकेश्वर राजपूत (टिंकू) सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरुणा दीदी एवं देवकुमारी दीदी ने सक्रिय योगदान दिया।