Home छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ बसना ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न, देशराज दास ब्लाक...

पत्रकार कल्याण महासंघ बसना ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न, देशराज दास ब्लाक अध्यक्ष एवं अरुण साहू जिला संगठन सचिव नियुक्त

68
0
Spread the love

अभय धृतलहरे/बसना(समय दर्शन न्यूज)। पत्रकार कल्याण महासंघ की बसना ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक बसना कृषि उपज मण्डी सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान, प्रदेश सहसचिव आर के दास,जिला महासचिव अभय धृतलहरे की गरिमामय उपस्थिति में बैठक में विभिन्न रचनात्मक निर्णय लिया गया।
पत्रकारो के रचनात्मक कार्यशैली को देखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने देशराज दास को बसना ब्लाक का अध्यक्ष एवं अरुण साहू को जिला संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान ने बैठक में संगठन की एकता और मजबूती पर विशेष जोर देते हुए “सब एक के लिए और एक सबके लिए” का नारा बुलंद किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकजुटता आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अभय धृतलहरे ने किया।
संगठन में नये सदस्य के रूप में अमृत कोसरिया, सफेद लाल साहू ,क्षमानंद पटेल का माला पहनाकर, मिष्ठान्न खिलाकर स्वागत किया गया।

बसना ब्लाक के युवा पत्रकार हेमंत ताण्डी का जन्मदिन संगठन की तरफ से केक काटकर,मिठाई खिलाकर सेलिब्रेट किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश सचिव ऋषिकेशन दास एवं जिला महासचिव अभय धृतलहरे ,जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी, अध्यक्ष देशराज दास,जिला संगठन सचिव अरूण साहू, बसंत साहू,गोवर्धन नंदे,दासरथी चौहान,दीपक जगत,फिरोज खान, हेमंत ताण्डी,क्षमानंद पटेल,दीपक पटेल,सागर प्रधान,तिलक बरिहा,अमृत कोसरिया,सफेद लाल साहू सहित ब्लॉक इकाई बसना के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में संगठन को आगे बढ़ाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।