Home छत्तीसगढ़ गुरू घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में सर्व सहमति से युवराज...

गुरू घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर अध्यक्ष चुने गए

30
0
Spread the love

राजनांदगांव। गुरु घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में समाज के उत्थान और नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2026 को सतनाम भवन, कुरूभाट डोंगरगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के पदाधिकारियों और अन्य समाजिक सदस्यों द्वारा चुनाव किया गया, जिसमें सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर को अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
बैठक में समाज के संरक्षक, पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे, जिनमें संरक्षक हर्षिता स्वामी बघेल, परस राय, पंचराम चंदेल, अध्यक्ष युवराज दास ढिरहेर, उपाध्यक्ष मधुसूदन खरे, कोषाध्यक्ष राजकुमार मंडले, सचिव कौलाशनाथ बंजारे, सहसचिव जितेंद्र गेण्डरे और गांवकरण कौसर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बैठक के दौरान कुरूभाट के विस्तार पर भी गहन चर्चा की गई और आगामी समय में समाज के विकास के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यों की योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने नई गतिविधियों को जोड़कर काम करने के लिए अपने विचार साझा किए और भविष्य में और भी सक्रिय प्रयासों की योजना बनाई।
नए अध्यक्ष युवराज दास ढिरहेर को बधाई देते हुए, जिला सतनामी सेवा समिति और ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और एक मजबूत संकल्प के साथ समाज के कार्यों में समर्पण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। अब रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ समाज एक नई दिशा में काम करने के लिए तैयार है और हमेशा तत्पर रहेगा।
समाज में नए अध्यक्ष के नेतृत्व में एक नई ऊर्जा और उद्देश्य के साथ कार्य किए जाने का संकल्प लिया गया।
उक्त जानकारी जिला सतनामी सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष हरीश सोनवानी ने दी।