Home छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत

राजपूत महासभा की एकता रैली का विहिप-बजरंग दल ने किया स्वागत

16
0

राजनांदगांव। विजयदशमी के पावन पर्व पर राजपूत महासभा, राजनांदगांव द्वारा शस्त्र पूजन के उपलक्ष्य में एकता रैली निकाली गई। रैली का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, राजनांदगांव की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान रैली के स्वागत के साथ विजयदशमी पर्व की परंपरा और सामाजिक एकता के संदेश को प्रमुखता दी गई। आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, संगठन और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।