Home दुर्ग-भिलाई शहर में निकलेगी पहली बार फाल्गुन एकादशी पर खाटू धाम जैसी निशान...

शहर में निकलेगी पहली बार फाल्गुन एकादशी पर खाटू धाम जैसी निशान यात्रा नगर के सभी देवी देवताओं के मंदिर जाकर निशान यात्रा का आमंत्रण पत्र भेंटकर किया गया आमंत्रित

93
0
Spread the love

दुर्ग. छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में इस साल फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम बाबा के खाटू धाम में प्रतिवर्ष निकलने वाली निशान यात्रा के जैसी निशान यात्रा निकलेगी। फाल्गुन मास की पावन ग्यारस को लेकर दुर्ग में श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा का आयोजन किया जायेगा.

आयोजित होने वाले श्री श्याम निशान यात्रा 2026 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम बनने जा रहा है. इसका उद्देश्य उन श्याम भक्तों को भी खाटू श्याम की अनुभूति कराना है, जो किसी कारणवश सीकर स्थित खाटू धाम तक नहीं पहुँच पाते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए दुर्ग में भी खाटू धाम की परंपरा, रीति-रिवाज और भव्यता के अनुरूप दुर्ग में भी निशान यात्रा निकाली जावेगी, ताकि दुर्ग में ही बाबा श्याम के सजीव दर्शन और आशीर्वाद का लाभ ले सकें।

निशान यात्रा आयोजक समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग अब भक्ति के रंग में रंगने को तैयार है। बाबा श्याम के भक्तों के लिए इस साल का फाल्गुन मास बेहद खास होने वाला है। शहर में पहली बार खाटू श्याम के धाम की तर्ज पर एक विशाल और भव्य फाल्गुन एकादशी निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर श्याम प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

फाल्गुन एकादशी के दिन दुर्ग की सड़कों पर दिखेगी खाटू की झलक

आमतौर पर फाल्गुन के महीने में लाखों भक्त सीकर के खाटू धाम की ओर रुख करते हैं, लेकिन इस बार दुर्ग के आयोजकों ने शहर में ही वैसा ही दिव्य वातावरण तैयार करने का बीड़ा उठाया है। खाटू धाम जैसी ही भव्य निशान यात्रा, फूल इत्र रंग की बरसात के साथ बाबा का रथ घोड़े बग्गी के साथ साथ सुंदर एवं मधुर गीतों के साथ भक्तों की विशाल निशान यात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण होंगे।