रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता कवासी लखमा आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल के परिवारजनों से मुलाकात की। भूपेश बघेल ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।
बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज रायपुर निवास में परिवार के सदस्यों द्वारा बस्तर के जननेता और आदिवासियों की मुखर आवाज कवासी लखमा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं। “लड़ेंगे-जीतेंगे।”
टीएस सिंहदेव से भी लखमा ने की मुलाकात
कवासी लखमा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिहंदेव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी मुलाकात की। सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि आज पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कवासी लखमा जी से सौजन्य भेंट हुई। आदिवासी समाज के अधिकारों और बस्तर की अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।



