दुर्ग. केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ की जिला महिला इकाई व गोंडवाना महिला मित्र समिति द्वारा जलाराम भवन सिविल लाइन में आयोजित गोंडवाना युवक-युवती परिचय सम्मेलन में समाज के युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने मंच में आकर अपना परिचय दिया और जीवनसाथी चयन के लिए कदम बढ़ाया। युवक-युवती परिचय सम्मेलन में कुछ रिश्ते तय भी हुए है। समाज द्वारा यह युवक-युवती परिचय सम्मेलन विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए पालकों को रिश्ता ढुंढने में आ रही परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसका समाज के लोगों को लाभ मिला।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने की। इस अवसर पर अतिथि के रुप में नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, पार्षद मनीष कोठारी, युवराज कुंजाम, प्रदेश प्रवक्ता विष्णुदेव ठाकुर, महासभा के प्रमुख सलाहकार सीताराम ठाकुर, राजकुमार, ऋषि ध्रुव मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे पालकों को अपने बच्चों के लिए योग्य जीवनसाथी ढुंढने में आसानी होती है और समय और व्यर्थ खर्च से भी राहत मिलती है।
इस अवसर पर केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ की मांग पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा गोंडवाना भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए राशि देने की घोषणा की गई। इसके पहले आयोजन समिति की सदस्य अनीता ठाकुर ने अपने उद्बोधन में आयोजन के उद्वेश्यों पर प्रकाश डाला और आयोजन को समय की मांग बताया। संचालन भारती व नागेश और आभार प्रदर्शन महेश्वरी ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भीष्म नागेश, महेश्वरी ध्रुव, कौशल, चंद्रकांता, शरद, राजेश्वरी, पूजा, सेवती, शांति, प्रभा, पार्वती, दुर्गा, पूर्णिमा, पूनम,लोकेश्वरी, ऊषा, चंद्रकला, किशोरी, पीएल नेताम के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



