दुर्ग. भारत सरकार के विश्वसनीय उत्पाद डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस 01 फरवरी 2026 के अवसर पर दुर्ग डाक संभाग द्वारा प्रमुख डाक घरों से डाक जीवन बीमा योजना को जन जन तक पहुंचाने हेतु रैली एवं कैंप का आयोजन किया गया, सम्मानीय नागरिकों को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं से जोडने हेतु दिनांक 02 फरवरी 2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जिन पॉलिसी धारक ने किसी कारण से नियमित प्रीमियम जमा नहीं कर पाए है वे भी इस समय का लाभ उठा कर लेप्स पॉलिसी का रिवाइवल के डिफॉल्ट फीस पर भी 30% तक की छूट प्राप्त कर सकते है।
जीवन बीमा स्थापना दिवस के इस अवसर पर दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों में सम्मानीय नागरिकों को डाकघर की बीमा सेवाओं से जोड़ने हेतु विशेष कैप एवं शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. जिससे सम्मानीय नागरिकों को डाकघर की शासकीय बीमा सेवाओं की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त कर सके।
डाक जीवन बीमा भारत सरकार की एक सुरक्षित व विश्वसनीय जीवन बीमा योजना है। डाक जीवन बीमा शासकीय/अर्धशासकीय कर्मचारियों , डिग्री एवं डिप्लोमा होल्डर के साथ साथ समस्त प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट एवं वकील तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), ग्रामीण नागरिकों के लिए 19 से 55 वर्ष आयु सीमा के साथ उपलब्ध है। इन योजनाओं में कम प्रीमियम, उच्च बोनस जैसी बेहतर सेवा प्रदान की जाती है। इन योजनाओं में लोन, सरेण्डर, एवं ग्राहकों के किसी भी बैंक खातों से प्रिमियम जमा की ऑटोडेबिट की सुविधा इत्यादि लाभकारी विशेषताएँ उपलब्ध है। डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं में आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत कर लाभ तथा आयकर अधिनियम की धारा 10 (100) के अंतर्गत परिपक्वता राशि पूर्णतः कर मुक्त की सुविधा उपलब्ध है।
डाक विभाग सभी सम्मानीय ग्राहकों एवं पॉलिसी धारकों से अनुरोध करता है, कि वे डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस 01 फरवरी 2026 के अवसर पर डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के जानकारी विशेषताओं का लाभ लेकर अपने परिवार को सुरक्षा के साथ बचत भी प्रदान करें। साथ ही अपनी बंद पॉलिसी का पुनर्जीवन करवाकर डाक विभाग के बीमा योजनाओं के लाभ को प्राप्त कर सके। प्रव



