Home दुर्ग-भिलाई शिक्षा विभाग एवं फर्म एंड संस्थाए की कथित मिली भगत से संचालित...

शिक्षा विभाग एवं फर्म एंड संस्थाए की कथित मिली भगत से संचालित हो रहा है वीआरटी स्कुल, संस्था के संस्थापक सदस्य ने लगाया आरोप

39
0
Spread the love

दुर्ग. शिक्षा विभाग एवं सहायक रजिस्टार फर्म एवं संस्थाएं की आंखों में धूल झोककर वाणी एज्यूकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटरी द्वारा नर्सरी से हाई स्कुल तक नया पारा दुर्ग में वी आर टी नाम का स्कुल संचालित की जा रही है। यह आरोप पुलिस अधीक्षक को एक पत्र प्रेषित कर संस्था के एक संस्थापक सदस्य नैनदास साहू ने लगाया है।

उन्होंने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को सौपे पत्र में बताया है कि उक्ता संस्था द्वारा फर्म एवं संस्थाएं एवं शिक्षा विभाग को सौपें गये कई दस्तावेज जिसमें शपथ पत्र भी कथित तौर पर शामिल है बिना गवाह कराये नोटरी की सत्य प्रतिलिपि की काफी शिक्षा विभाग में जमा कराया गया है। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग में’ स्कुल के सबंध में गलत भी जानकारियां संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इन दस्तावेजो में कथित तौर पर कुटरचित एवं फर्जी हस्ताक्षर का इस्तमाल किया गया है l

इन कारगुजारियो को शिक्षा विभाग एवं सहायक रजिस्टार फार्म एवं संस्थाएं को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया है किन्तु उक्त दोनों विभाग द्वारा संस्था के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। संस्था में एक नाबालिक को सदस्यता दी गई वहीं मृतव्यक्ति भी संस्था की अब तक सदस्य बनी हुई है।
फर्जी एवं कुटरचित दस्तावेजों का निर्माण कर धोखाधड़ी कर स्कुल संचालित करने वाले सदस्यों के विरुद्ध शिकायत संस्था के ही एक संथापक सदस्य ने क़ी है!

शिकायत पत्र में कहा गया है कि वी आर टी स्कुल के पास न्यापारा दुर्ग में वाणी एजुकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी संचालित किया जा रहा है। जिसका पंजीयन कमांक 22308 दिनांक 19.12.2011 है। उक्त संस्था में अध्यक्ष श्रीमती रितु देवांगन सचिव, जामवंत देवांगन , वाणी देवांगन उपाध्यक्ष, लिकेश देवांगन कोषाध्यक्ष, भुनेश्वरी देवांगन सहसचिव तथा अन्य सदस्य है। उक्त संस्था वाणी एजुकेशन एण्ड सोशल वेल्फयर सोसायटी दुर्ग के विरुद्ध शिकायत कर्ता नैन दास साहू ने बताया है कि प्रारंभ से अर्थात वर्ष 2011 से ही वे आजीवन सदस्य रहा है।

शिकायत कर्ता ने जिला पुलिस अधिकक्ष को प्रेषित पत्र में कहा है कि उक्त संस्था के विभिन्न बैठक रजिस्टर एवं प्रस्ताव पंजी में अनावेदकगण के द्वारा मेरे नाम से फर्जी हस्ताक्षर किया गया है।आशंका होने पर इस सम्बन्ध में कार्यालय सहायक रजिस्टार फर्म्स एवं संस्थाएँ दुर्ग संभाग दुर्ग मेंमेरे द्वारा सूचना के अधिकार के अन्तर्गतवाणी एज्यूकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी दुर्ग में प्रस्तुत दस्तावेजों से मुझे जानकारी मिली है ।

अनावेदकगण जामवंत देवांगन रितु देवांगन पुष्पा सिंह ईश्वन्त खिलेश्वरी मोनिका कु वाणी लिकेश कुमार गुलेश्वरी सुकृति ठाकुर कल्याणी देवांगन के द्वारा विभिन्न वर्षों के फार्मिंग पार्ट ऑफ फार्म-7, क्लास-6 (लिस्ट ऑफ इलेक्टेड मैनेजमेंट कमिटी मेम्बर्स) के निम्नलिखित दस्तावेजों में मेरे नाम के आगे कॉलम में मेरे नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर कुटरचित दस्तावेज का निर्माण कर उक्त शासकीय कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है,l इसे शिकायत कर्ता नैन दास साहू ने एक गंभीर अपराध बताया है, जिसकी जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरूध दण्डात्मक कार्यवाही करने पुलिस में शिकायत किया है। सूची के अनुसार संस्था के एक सदस्य नाबालिग है, एक सदस्य कि मौत हो चुकि है फिर में सूची में अबतक नाम है।