Home दुर्ग-भिलाई युवा शक्ति, राष्ट्र भक्ति के संदेश के साथ जेसीआई दुर्ग–भिलाई ने मनाया...

युवा शक्ति, राष्ट्र भक्ति के संदेश के साथ जेसीआई दुर्ग–भिलाई ने मनाया गणतंत्र दिवस

25
0
Spread the love

दुर्ग. हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी जेसीआई दुर्ग–भिलाई द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और सेवा भाव को जागृत करना रहा। यह कार्यक्रम जेसीआई दुर्ग–भिलाई के तत्कालीन अध्यक्ष जेसी संतोष रानू कुमार की अध्यक्षता में इंदिरा मार्केट एसोसिएशन, नवदृष्टि फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स महिला इकाई, कैट, कैट महिला विंग एवं वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ के साथ इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण कर मनाया गया।

कार्यक्रम की तैयारियाँ जेसी अनिल बल्लेवार के मार्गदर्शन में की गईं, जो वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ से भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं, वहीं प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर की भूमिका जेसी गुंजा पिंचा ने निभाई, जो कैट महिला विंग में सचिव के दायित्व का भी निर्वहन कर रही हैं। कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में जेसी रोमित केसरवानी एवं डायरेक्टर-इन-चार्ज के रूप में जेसी कमलेश राजा ने अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न सक्रिय सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इनमें कैट महिला विंग की पदाधिकारी एवं पूर्व पार्षद श्रीमती शारदा गुप्ता, कैट के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी पवन बड़जातिया तथा मोहम्मद हिरानी शामिल रहे। साथ ही छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी एवं दिलीप मारोठी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इसके अतिरिक्त नवदृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक राज अड़तिया एवं कुलवंत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जेसीआई दुर्ग–भिलाई के पूर्व अध्यक्षगण — जेसी प्रणय महेश्वरी, जेसी राजेश रिचा संखला, जेसी योगेश राठी, जेसी सी. पी. गजवानी, जेसी प्रफुल्ल संचेती, जेसी नितिन अग्रवाल के साथ ही इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट (आईपीपी) जेसी आलोक रचना अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

जेसीआई दुर्ग–भिलाई की जनसंपर्क अधिकारी जेसी ट्विंकल खेमुका पारख ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन से एक दिन पूर्व जूनियर जेसी विंग द्वारा ‘नेकी की पाठशाला’ के अंतर्गत निराश्रित बच्चों के लिए ड्रॉइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह आयोजन जूनियर जेसी अध्यक्ष वनीशा अग्रवाल एवं जूनियर जेसी सचिव सक्षम सिन्हा के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जेसीआई दुर्ग–भिलाई की पूर्व अध्यक्षा अंजू गजवानी एवं रेखा महेश्वरी, उपाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सदस्य दिव्या चांडक, अमित मेश्रम, गौतम देशलहरा, करण तिवारी, अपर्णा बक्शी, नितीशा मोदी, कैलाश साहू सहित जूनियर जेसी सदस्य कनक चांडक, वेदांश महेश्वरी, निकुंज चांडक, शंभवी तिवारी, युवान तिवारी एवं अवनी केडिया भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को 26 जनवरी के दिन पूर्व चेयरपर्सन लेडी जेसी पदमा राठी के करकमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।म्स में भाग लेने को तैयार छत्तीसगढ़ टीम, खिलाड़ियों की सूची जारी