दुर्ग। रविवार सुबह 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट से संबंधित 400 एम एम डाया का राइजिंग लाइन अचानक फट जाने के कारण शक्ति नगर ,शंकर नगर जैसे एक दर्जन वार्डों में रविवार शाम को पानी सप्लाई प्रभावित हुआ और काम पूरे होने के कारण सोमवार सुबह भी जल आपूर्ति नहीं होंगे शाम की पाली में पानी सप्लाई सामान्य होने की संभावना है इसी प्रकार जवाहर नगर गेट के पास एयर टेल कंपनी द्वारा केबल बिछाने की जा रही खुदाई के दौरान हनुमान नगर टंकी सप्लाई लाइन तोड़ दिया गया जिससे टंकी में पूर्व में स्टोरेज ज्यादा तर पानी लिकेज में बह गया।
निगम सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गत सप्ताह मालवीय नगर चौक के पास लंबे समय से 6 सौ एम एम का 2 बटर फ्लाई वाल्व बदला गया जिससे टंकियों में पानी भरने में बड़ा सुधार आया है और अब समय पर टंकियां भरने लगी है संभावना व्यक्त किया जा रहा है वाल्व बदलने के बाद प्रेशर के चलते पुरानी राइजिंग लाईन में दबाव बढ़े होने और इसके चलते अग्रसेन चौक के पास जहां पर 4सौ एमएम की लाइन जो की पटरी पार क्षेत्र के अनेक वार्ड शक्ति नगर हनुमान नगर ट्रांसपोर्ट नगर ईधर शंकर नगर गिरधारी नगर टंकियों के भरने लिए सीधे प्लांट आती है वे फटने के कारण टंकियों में भर नही पाया इसके कारण वार्ड क्रमांक 5 ,9,10,11,12,13,15,17,18,19,20,21,22 के अनेक क्षेत्रों में रविवार शाम सप्लाई नहीं हो सकी हालंकि छुट्टी के दिन होने के बावजूद जल गृह विभाग के अधिकारियो ने तत्परता से कार्य प्रारंभ करा दिया था किंतु पाईप लाईन में बड़ा क्षत्तीग्रस्त होने और कार्य की व्यपक्ता के चलते काम पूरा नहीं हो पाया जो सोमवार को फिर चलेंगे इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में सुबह की पानी सप्लाई नहीं हो पाएगा कार्य कंप्लीट होने के बाद शाम सप्लाई नार्मल होने की संभावना है । वही इधर जवाहर नगर के पास एयर टेल कंपनी द्वारा खुदाई के दौरान पाईप लाईन तोड़ दिया गया है जिससे भी उक्त क्षेत्र में शाम की सप्लाई प्रभावित हुई।



