Home दुर्ग-भिलाई अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर ई.वी. गिरीश बघेरा आनंद सरोवर में...

अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर ई.वी. गिरीश बघेरा आनंद सरोवर में मीडिया से मिले

63
0
Spread the love

दुर्ग. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित “आनंद सरोवर” दुर्ग (छत्तीसगढ़) में अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर ई.वी. गिरीश( मुम्बई) का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित “आनंद सरोवर” दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आगमन हुआ जिनके सानिध्य में दुर्ग प्रेस क्लब के समस्त प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया से सम्बद्ध मिडिया समूह के साथ स्नेह मिलन का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर बह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी ने सभी मिडिया जगत के भाई-बहनों का तिलक व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। बहु प्रतिक्षित शिविर ” वाह ज़िंदगी वाह ” के विषय में प्रोफेसर गिरिश भाई के द्वारा जानकारी दिया गया । इस वर्ष के अंतिम दिसंबर माह में रविवार 21 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक सुबह-शाम प्रतिदिन दो सत्रों के शिविर में सभी को संकल्प,संबंध और कर्म में मधुरता लाने की कला सिखाने “वाह जिंदगी वाह” शिविर द्वारा जीवन को वाह वाह कैसे बनाये ताकि आने नया वर्ष 2026 खुशियों और उमंग से भरा,तनाव मुक्त हो यह बतायी जायेगी ।

राजयोग ध्यान विधियों का 30 वर्षों का अभ्यास, ईश्वर प्रदत बुद्धिमत्ता तथा आध्यात्मिकता से प्राप्त अंतर्दृष्टि, तीनों के अनूठे समन्वय से अनेक आत्माओं को व्यक्तिगत एवं जीवन में सामंजस्य बनाकर बेहतर जीवन शैली अपनाने की कला सिखाने आपको महारत हासिल है। आपने देश के नामीग्रामी संस्थाओं जैसे इसरो, नाबार्ड, भारतीय सेना-आसाम राइफल्स,रिलायंस इंडस्ट्रीज,टाटा इंस्टीट्युट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विभिन्न यूनिवर्सिटीज़, आई.आई.एम.जैसे अनेक संस्थाओं में अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिये हैं ।

प्रातः 8:00 से 9:00 एवं संध्या 7:00 से 8:00 दो सत्रों में आयोजित शिविर में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है किन्तु रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। सुबह-शाम दोनों में से किसी भी एक सत्र में इस शिविर में इसका लाभ लिया जा सकता है । नगर में कार्ड वितरित किया जा रहा है व मुख्य स्थलों पर होर्डिंग्स लगायी गयी है। कार्ड व होर्डिंग्स मे QR कोड दिया हुआ है जिसके द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है ।