Home दुर्ग-भिलाई अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सप्ताह का आयोजन सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सप्ताह का आयोजन सम्पन्न

63
0
Spread the love

रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सप्ताह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विशेष अतिथि अंजेय शुक्ला एवं प्रबल प्रताप सिंह की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अचीवर्स अवार्ड सहित ब्लेज़र पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए।

संस्था की संक्षिप्त जानकारी श्रीमती पदमा शर्मा ने प्रस्तुत की। इसके बाद सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन दिए और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए आशीर्वचन प्रदान किए। मुख्य अतिथिपूर्व राजयपाल रमेश बैस ने बच्चों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में जानकी गुप्ता समाज सेवी ,लता चौधरी, अशोक गुप्ता समाज सेवी सहित लोग शामिल हुए ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारवि वैष्णव ने किया

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षा परिवार ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सप्ताह की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।