Home छत्तीसगढ़ श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरायपाली में स्वतंत्रता दिवस पर “फैंसी ड्रेस” प्रतियोगिता

श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरायपाली में स्वतंत्रता दिवस पर “फैंसी ड्रेस” प्रतियोगिता

36
0
Spread the love

महासमुन्द (समय दर्शन)। स्थानीय श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरायपाली में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से यू.के.जी. तक के लगभग 50 से अधिक नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भाग लिया।

बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के परिधानों में सजे हुए भारत माता की झांकी के साथ देशभक्ति की भावना को सजीव कर रहे थे। गांधीजी, भगत सिंह, नेहरूजी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस जैसे वीरों का रूप धारण कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना, आत्मविश्वास एवं मंच कौशल का विकास करना रहा।
निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।