Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी के बच्चों को पोशाक वितरण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी के बच्चों को पोशाक वितरण

123
0
Spread the love

महासमुन्द (समय दर्शन)। बसना मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के पार्षद मनोज गहेरवाल के नेतृत्व में वार्ड क्र 01 आंगनबाड़ी परिसर में आजादी के 79 वें पायदान पर 15 अगस्त की पावन बेला पर ध्वजा रोहण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे मुख्य अतिथि नगर पंचायत बसना अध्यक्ष डॉ खुसबू अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार, पूर्व पार्षद गौतम धृतलहरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे आंगनबाड़ी के बच्चों को कापी पेन व पोशाक वितरण किए।
डॉ ख़ुशबू अग्रवाल ने कहा कि हम मिल कर बसना नगर के विकास की ओर अग्रसर है, वार्ड की प्रमुख मांग रोड नाली निर्माण कार्य सी डी पी प्लान में भेजा गया है, जल्द ही स्वीकृत करवाकर कार्य को प्रारंभ करेंगे।

वही सी एम ओ सूरज सिदार ने बताया कि वार्ड क्र 01 में आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो गया है। नवीन आँगनबाड़ी भवन के लिए प्रपोसजल भेजा गया था जो स्वीकृत हो गया है, जल्द ही नवीन आंगनबाड़ी भवन का कार्य प्रारंभ होगा।

वही पार्षद मनोज गहेरवाल ने कहा कि,15 अगस्त केवल झण्डा फहराने का दिन नहीं बल्कि उन तमाम वीरो को याद करने करने का दिन है, जिन्होंने संघर्ष कर अपने प्राणों की आहुति दे कर देश को आजादी दिलाए। इस आयोजन के माध्यम से हम देश की एकता अखंडता व देश प्रेम की भावना को मजबूत करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत बसना अध्यक्ष डॉ ख़ुशबू अग्रवाल, सीएमओं सूरज सिदार ,पूर्व पार्षद गौतम धृतलहरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना चौहान, सहायिका रमशीला, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिवेणी बढ़ाई, देव कुमारी, पदमा साहू, पूजा गहेरवाल ,मितानिन मंजू, तीसराम खुटे, उदेलाल बिजय बारले मोहसिंख़ान सुनील धृतलहरे, धनेश्वरी दीदी व वार्डवासी उपस्थित रहे।