Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार ने नुआखाई पर्व के लिए घोषित की सार्वजनिक छुट्टी

छत्तीसगढ़ सरकार ने नुआखाई पर्व के लिए घोषित की सार्वजनिक छुट्टी

68
0
Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पश्चिमी ओडिशा समाज के प्रमुख त्योहार नुआखाई के लिए ऋषि पंचमी के दिन सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अब नुआखाई पर्व के अवसर पर पूरे राज्य में छुट्टी रहेगी।
इस निर्णय का छत्तीसगढ़ घासी-घासिया समाज ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया है। समाज के प्रदेश महामंत्री गोलू नायक ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को घासी-घासिया समाज की ओर से हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।
नुआखाई पर्व पश्चिमी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें नई फसल की पूजा और सामाजिक एकता का उत्सव शामिल होता है। इस छुट्टी की घोषणा से पर्व की तैयारी और उत्सव में लोगों की भागीदारी को और बढ़ावा मिलेगा।