Home छत्तीसगढ़ भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम : बेलगांव से भोरमदेव के लिए...

भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम : बेलगांव से भोरमदेव के लिए निकले 51 कांवड़िए

203
0
Spread the love

साजा:- साजा विकासखंड के समीपस्थ ग्राम बेलगांव से भगवान भोलेनाथ के पावन दर्शन और जलाभिषेक हेतु 51 कांवड़ियों का दल सोमवार को भोरमदेव के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। यह यात्रा लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय कर भोरमदेव महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां तीसरे सोमवार को बाबा को जल अर्पित कर आस्था का प्रदर्शन किया जाएगा।

जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र साहू एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री खुलेश्वर साहू ने जानकारी दी कि बीते 15 वर्षों से बेलगांव के शिव भक्त परंपरागत रूप से गांव के प्राचीन शिव तालाब से जल भरकर हर वर्ष श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भोरमदेव के प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। इसके पश्चात भक्ति भाव से भरा यह जल गांव लौटकर स्थानीय पूजा स्थल एवं खेत-खलिहानों में छिड़काव किया जाता है, जिससे गांव में सुख-समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की जाती है।

इस धार्मिक यात्रा में प्रमुख रूप से खुमेश साहू, कमलेश साहू, विक्की, मिथलेश साहू, चुन्नू साहू, खिलेश साहू, अजय, पुरन, कमलेश, लेखु, राहुल यादव, चंदन, वैभव, नकुल, मनीष, भागवत, ओमप्रकाश, देवकुमार, शिवसागर, शिवकुमार सहित 51 श्रद्धालु शामिल हैं।