Home छत्तीसगढ़ कारगिल दिवस पर सैनिकों के पिता का सेजेस ठेलका में किया गया...

कारगिल दिवस पर सैनिकों के पिता का सेजेस ठेलका में किया गया सम्मान

67
0
Spread the love

साजा। 26 जुलाई को स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय ठेलका में कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जिसके मुख्य अतिथि सम्माननीय भकलू राम साहू ग्राम भनौरा (सोनू राम साहू इंडियन आर्मी के पिता जी)विशेष अतिथि रामेश्वर साहू अग्निवीर इंडियन आर्मी ग्राम नवागांव कला एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य टी एल साहू रहे।

अतिथियों ने सर्वप्रथम कारगिल युद्ध में शहीद वीर योद्धाओ के चलचित्र का पूजन कर माल्यार्पण किए,इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए,मुख्य अथिति भकलू राम साहू ने कारगिल युद्ध में शहीद योद्धाओ को नमन करते हुय कहा कि सेना से जीवन जीने की कला सीखा जा सकता है ।विशेष अतिथि रामेश्वर साहू अग्निवीर ने कहा कि एनसीसी सेना में जाने का एक अच्छा माध्यम है,उन्होंने कारगिल विजय दिवस भारतीय शस्त्र बलों की वीरता साहस और बलिदान की अद्वितीय गाथा को समर्पित है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य टी एल साहू ने कहा की वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल की बर्फीली चोटियों में विजय प्राप्त कर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की ।यह संघर्ष न केवल हमारे सैनिकों की रणनीति कौशल का प्रमाण है,बल्कि उनके अटूट संकल्प और देश भक्ति की भावना का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का साल और श्री फल से सम्मानित किया गया,उक्त कार्यक्रम एनसीसी थर्ड ऑफिसर धर्मपाल वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम का संचानल व्याख्याता संतोष कुमार मिश्रा ने किया।उक्त कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक संजय कुमार सेन,मोहन लाल मार्कण्डेय,शैलेंद्र कुमार वैष्णव,अविनाश ठाकुर,विकाश वर्मा,मनहर सर,संदीप साहू,वैशाली वर्मा,रक्षा दुबे,एकता राजपूत सहित संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहे ।