पिथौरा (समय दर्शन)। पिथौरा इलाके के सीमावर्ती ग्राम कुशभांठा में बुधवार को भाइयों में खेत के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाईयों ने मिलकर इस वर्ष खेत में धान बोने से बड़े भाई को मना करने के बावजूद बड़े भाई द्वारा धान बोया गया।
जिससे आक्रोशित सभी भाई मिलकर लाठी डंडा लेकर खेत पहुँचे। और वहां भाइयों ने अपने भाई, भाभी व उसके पुत्र पर लाठी व डंडे बरसा कर प्राण घातक हमला कर दिया।
जिससे सोहन लाल मरकाम 52 वर्ष की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । जबकि उसकी पत्नी सुकमोती मरकाम एवं उसका पुत्र व्यंकटेश को गंभीर चोट आने से घायल हो गये हैं।
सलिहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में कुशभाठा पहुंचकर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलिहा थाना प्रभारी अमृत भार्गव एवं ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाई भाई में खेत जमीन का बँटवारे को लेकर
विवाद चल रहा था।
सोहन पिता परशु मरकाम को उनके ही चाचा, बड़े पिता भाइयों ने बंधिया तालाब के पास के खेत को इस साल बोने के लिए मना किया गया था। लेकिन सोहन मरकाम द्वारा उनके भाई चाचा की बात को नजर अंदाज कर बंधिया तालाब के ऊपर के खेत को ट्रैक्टर से धान बोवाई की गई। खेत में धान बोने के बाद सोहन मरकाम, उसकी पत्नी एवं पुत्र खेत मे पानी की निकासी के लिए रास्ता बना रहे थे। इसी दरमियान उसके बड़े पिता, चाचा एवं सोहन का चचेरे भाई लोग डंडा पकड़कर आए और आक्रोशित होकर सोहन एवं उसकी पत्नी, पुत्र को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
यह विवाद हिंसक रूप ले लिया एवं सातों आरोपियों ने सोहन मरकाम उसकी पत्नी सुकमोती मरकाम एवं उसके पुत्र वेंकटेश मरकाम पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
इस घटना मे सोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में सोहन मरकाम ने दम तोड़ दिया। परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने सोहन मरकाम को मृत घोषित कर दिया एवं उसकी पत्नी एवं उसके पुत्र का इलाज जारी है। परिजनों की रिपोर्ट पर सलिहा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। घटना स्थल ग्राम कुशभाठा से सोहन मरकाम के हत्या के आरोप में सातों आरोपियों के खिलाफ धारा 296,351 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है। 7 आरोपियों में राजेंद्र पिता गोपाल मरकाम 27 साल, मुकेश पिता लकेश्वर मरकाम 34 साल, रमेश पिता बलराम मरकाम 48 साल, नरेश पिता बलराम मरकाम 50 साल, नीरेंद्र पिता बलराम मरकाम 36 साल, ओमप्रकाश पिता फुलेश्वर मरकाम 35 साल, लकेश्वर पिता रतन सिंह मरकाम 70 साल को सोहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया है।



