बसना (समय दर्शन)। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में कक्षा व विद्यालय के सफल संचालन और बच्चों में कर्तव्य बोध का ज्ञान कराने के उद्देश्य से जमदरहा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन , प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व और प्रहलाद साहु के सहयोग से बाल केबिनेट का गठन किया गया।
प्रधान मंत्री सुमन चौहान,,उपप्रधानमंत्री गुंजन साहू,खेलमंत्री हरीश चौहान,स्वास्थ मंत्री रितु बरिहा, अनुशासन मंत्री पायल यादव,पर्यावरण मंत्री ट्विंकल चौहान,शिक्षा मंत्री हेमकुमारी का नाम सर्वसम्मति चुना गया।इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा से मुख्यमंत्री चुना गया जो इस प्रकार है ।कक्षा 1 से थमलेश, कक्षा 2 से मनीष, कक्षा 3 से गरिमा, कक्षा 4 से ट्विंकल,कक्षा 5 से पायल चुने गए।चुने गए सभी सदस्यों को प्रधान पाठक गफ्फार खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बाल केबिनेट के इस गठन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हेे , लोकेश्वर सिंह कंवर, नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी,जमदरहा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार, एफएलएन नोडल सर शरण दास और शाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने बधाई प्रेषित किए है।



