Home छत्तीसगढ़ जलवायु नियंत्रण हेतु बसना महाविद्यालय में वृक्षारोपण

जलवायु नियंत्रण हेतु बसना महाविद्यालय में वृक्षारोपण

101
0
Spread the love

अभय धृतलहरे
बसना. शासकीय महाविद्यालय बसना में प्राचार्य एसके साव के निर्देशन में तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके प्रधान के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया। भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड नई दिल्ली तथा रा.से.यो. इकाई, शासकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम थीम पर आम पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय बीज सहकारी समिति बसना के कर्मचारी तथा रा.से.यो. के स्वयं सेवक उपस्थित थे। मनोज देवता ने एक पेड़ मां के नाम थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा का,पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, हवा को शुद्ध करते हैं, जलवायु को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, और विभिन्न प्रकार के फल, फूल, और लकड़ी प्रदान करते हैं। सभी स्वयं सेवकों ने एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाने तथा उसकी देख भाल करने का शपथ लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान ने कहा कि,पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार है, पेड़ों के कारण ही इस हरी भरी पृथ्वी और हमारा जीवन खुशहाल है।
सहायक प्राध्यापक अजय जलक्षत्री ने भी पेड़ के महत्व पर विचार रखे। एवं पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों के साथ-साथ बीज सहकारी समिति के कर्मचारी शिवा बारिक तथा महाविद्यालय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।