Home छत्तीसगढ़ पवन बडज़ात्या बने कैट जिला चेयरमैन

पवन बडज़ात्या बने कैट जिला चेयरमैन

61
0
Spread the love

दुर्ग। कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। व्यापारी समाज से पवन बडज़ात्या को आगामी दो वर्षो के लिए कैट दुर्ग जिला चैयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से दुर्ग के व्यापारिक जगत में उत्साह और उम्मीद की नई लहर दौड़ पड़ी है। पवन बडज़ात्या व्यापारी संगठनों में एक मजबूत, भरोसेमंद और अनुभवी नाम हैं। वे दुर्ग कपड़ा मार्केट के पूर्व अध्यक्ष, हटरी बाजार व्यापारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष , और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, लघु उद्योग भारती, एवं छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।