दुर्ग(समय दर्शन)। यह अधूरी नाली रिसाली नगर निगम क्षेत्र में ठीक नेवई थाना के सामने की है। बरसात का पानी और मार्केट एरिया की गंदगी को बहा ले जाने के लिए बनाई यह नाली पूरी तरह जाम भी हैै। पेट्रोल पंप के पास आगे नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में इस नाली का कोई औचित्य नहीं रह गया है। निगम का लाखों रूपय बेकार हो गया है। आसपास के लागों ने कई बार निगम प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन न तो अफसरों ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधयों ने कोई रूचि दिखाई। अब इस नाली में बारिश का पानी जमा होगा। इससे लोगों को बीमारी का खतरा रहेगा।