Home छत्तीसगढ़ जीविका समूह से आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाएं- रजनी बघेल

जीविका समूह से आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाएं- रजनी बघेल

28
0
Spread the love

दुर्ग(समय दर्शन)। जीविका स्व सहायता समूह बोरसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क स्वरोजगारोंमुखी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन केलाबाड़ी साहू सदन दुर्ग में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रजनी बघेल थीं। उन्होंने जीविका समूह शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यो एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य की सराहना की। कार्यक्र म में अध्यक्ष ललेश्वरी साहू, उपासना साहू, सुश्री पायल जैन समाज सेवी, श्रीमती दमंयती साहू, रानी साहू, सोहद्रा गन्धर्व, गुनेश्चरी साहू, दुलेश्वरी साहू, देवकी टंडन, सविता साहू, निकिता, पुष्पा साहू, अजय जौधरी, नरोत्तम साहू, पंकज साहू, सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी बहनों ने कोबरा ऑफिस फाइल, मशरूम प्रशिक्षण, मोमबत्ती प्रशिक्षण जैसे विभिन्न सामग्रियां बनाने का प्रशिक्षण लिया।