दुर्ग(समय दर्शन)। अश्लील वीडियो बनाकर 29 लाख रूपय की उगाही करने के मामले मेें जामुल पुलिस ने आरोपित आलोश मिश्रा को पकड़ा है। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 25 वर्षीय आरोपित छपड़ौर थाना मानपुर जिला उमरिया मप्र हाल पता एलआइजी 42 हाउसिंग बोर्ड भिलाई का निवासी है। जवाहर नगर भिलाई निवासी प्रार्थी शुभम कुमार गुप्ता ने जामुल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करया था। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसी दौरान आरोपित आलोक मिश्रा से उसकी जान पहचान हुई। आलोक ने प्रार्थी को सब्जी का व्यवसाय करने का लालच देकर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनवाकर मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने का भय दिखाकर प्रार्थी से 19,40,611 रूपये की उगाही कर ली। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कारवाई की। आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया।



