रायपुर(समय दर्शन)। जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियरों की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 20 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। कुल 121 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 105 सिविल और 16 विद्युत/ यांत्रिकी सब इंजीनियर के पद शामिल हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री, इसी तरह इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल सब इंजीनियर के लिए विद्युत/यांत्रिकी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री चाहिए। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग में उप अभियंता भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। 3 जून से त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी परीक्षा 13 जुलाई को होगी। इसी तरह कुछ महीनों पहले पीएचई सब इंजीनियर के लिए भर्ती निकली थी।