Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार के मद्देनजर 5 और 6 मई को आयोजित होने समाधान...

सुशासन तिहार के मद्देनजर 5 और 6 मई को आयोजित होने समाधान शिविर

157
0
Spread the love

बसना/पिथौरा। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जिले मे  समाधान शिविर का आयोजन 5 मई से  प्रारंभ होगा।जिसमें नगरीय निकाय अंतर्गत 8 व जनपद पंचायत अंतर्गत 41 शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी शिविरो के लिए अलग अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पहला समाधान शिविर 5 मई को 3 जनपद पंचायत क्षेत्र व एक नगरीय निकाय में आयोजित होगा। जिसमें विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर हाई स्कूल भवन में व ग्राम पंचायत गोपालपुर शिविर में अठारगुड़ी, भीथीडीह, चारभांठा, गोपालपुर, खैरखुंटा, किशनपुर, लहरौद, लाखगढ़, पिलवापाली, राजसेवैयाखुर्द, सरकड़ा, टेका, लक्ष्मीपुर, डोंगरीपाली एवं अमलीडीह के ग्रामीणजनों के समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसी तरह दूसरे दिन 6 मई 2025 को समाधान शिविर विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेकेरा शिविर में ग्राम पंचायत भैंसाखुरी, बाराडोली, बरगांव, बिटांगीपाली, चंदखुरी, दुरूगपाली, गनेकेरा, खेमड़ा, कोलिहादेवरी, नौगड़ी, पथीयापाली, रसोड़ा, भठोरी, खटखटी व छिर्राचुंवा आदि ग्रामों के ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।