Home छत्तीसगढ़ स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित, दिव्या ने प्रथम एवं खुशबू ने हासिल की द्वितीय...

स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित, दिव्या ने प्रथम एवं खुशबू ने हासिल की द्वितीय स्थान

54
0
Spread the love
 सरायपाली .  शासकीय हाई स्कूल रोहिना में कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम एक समारोह आयोजित कर किया गया जिसके मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रोहिना सरपंच धनुर्जय मरकाम थे, अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नेपाल साहू ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ढूटीकोना प्राचार्य श्याम कुमार भोई, प्रभारी प्रधान पाठक अनिल पटेल, शिक्षिका श्रीमती चित्रा पटेल, महावीर भोई थे। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों का मुँह मीठा कर अंकसूची प्रदान की गई। प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कक्षा 9 वीं का परिणाम इस साल भी शतप्रतिशत रहा। कक्षा 9वीं में  प्रथम- दिव्या राणा पिता तुलाराम राणा 75.83 प्रतिशत, द्वितीय- खुशबू यादव पिता नेपाल यादव 75.67, तृतीय स्थान अनिल ओगरे पिता राजू ओगरे 71 प्रतिशत ने हासिल की। पांच छात्र प्रथम श्रेणी में एवं पांच छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सरपंच धनुर्जय मरकाम एवं एसएमडीसी अध्यक्ष नेपाल साहू ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सफलता पूर्वक कर संपन्न कराने के लिए संस्था प्रमुख अजय कुमार जायसवाल एवं व्याख्याता कमलेश साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह ज्ञातव्य हो कि सत्र 2022-23 में दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत आने पर कलेक्टर महासमुंद द्वारा एवं 2023-24 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल द्वारा संस्था प्रमुख अजय जायसवाल को सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर व्याख्याता क्रांति कुमार साहू, संजय नंद, सहायक शिक्षक कैलाश कमार, लिपिक लीला पटेल, सियाराम साहू, कन्हैया बरिहा, नवीन बेहरा आदि उपस्थित थे।