Home छत्तीसगढ़ ममता एवं डॉ मुकेश लुंकड़ ने सार्थक  स्कूल को कंप्यूटर के उपकरण...

ममता एवं डॉ मुकेश लुंकड़ ने सार्थक  स्कूल को कंप्यूटर के उपकरण के लिए सहयोग और खेल सामग्री भेंट की

66
0
Spread the love
सार्थक स्कूल के मानसिक दिव्यांग बच्चे कंप्यूटर में ड्रॉइंग सीख रहे
धमतरी. धमतरी के  डॉक्टर मुकेश एवं श्रीमती ममता लुंकड़ अपने परिवार के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों के साथ सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों से मुलाकात करने एवं उन्हें शुभकामनाएं देने  सार्थक स्कूल आए।बच्चों का गीत से स्वागत देखकर लुंकड़ (जैन) परिवार गदगद हो गए। डॉ. मुकेश के पोते अयांश का प्रथम जन्मदिन था इस अवसर पर बच्चों ने डांस कर  जन्मदिन की बधाई दी।  विशेष  बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए लुंकड़ परिवार के ममता एवं मीना लुंकड़ ने कहा कि, विशेष बच्चों को संभालना और उन्हें प्रशिक्षित कर प्रस्तुति  करवाना यह कठिन कार्य  अध्यक्ष सरिता दोशी के सुचारू संचालन,निर्देशन,मार्गदर्शन और प्रशिक्षकों के  अथक परिश्रम का ही सुंदर परिणाम है।अयांश  की मम्मी डॉ. मधु  ने “खो ना जाएं ये तारे ज़मी पर.. गाकर बच्चों और सभी को  भाव विभोर कर दिया।
 अयांश के पापा डॉ. संगम एवं बाकी सदस्यों  ने “बम बम बोले मस्ती में डोले…..” गाकर बच्चों के साथ डांस कर खूब एंजॉय किया।  कुलदीप बंजारे  और विनीत की डांस प्रतिभा देख लुंकड़ परिवार खुश हो गए।
           नन्हे अयांश ने मम्मी – पापा एवं सार्थक के बच्चों के साथ केक काटकर  सबको खिलाया।   आगंतुक परिवार ने सार्थक संस्था को कंप्यूटर के  आवश्यक उपकरण लेने हेतु 11000/ रुपए की सहयोग राशि भेंट की और सभी बच्चों को ड्रॉइंग कॉपी,कलर पेंसिल किट का उपहार दिया। तथा  बच्चों एवं उपस्थित पालकों और प्रशिक्षकों को स्नेहपूर्वक स्वल्पाहार कराया।
 वरिष्ठ प्रशिक्षिका मैथिली गोड़े ने लुंकड़ परिवार के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि, स्कूल के ऑफिस वर्क के अलावा, स्कूल के कुछ बच्चे कंप्यूटर में अपना नाम लिखना और ड्राइंग करना सीखते हैं।
  काफी समय से उपयोग होने के कारण उपकरणों को बदलने की जरूरत थी। सहयोग राशि मिलने से शीघ्र ही आवश्यक उपकरण खरीदकर उपयोग में लिया जाएगा।
इस अवसर पर तृप्ति जैन, अर्चित जैन, डॉ.वर्षा जैन,  डॉ .मीना जैन, शकुन जैन, स्नेहा लुंकड़, मीना लुंकड़ समीर जैन, गुंजा विश्वकर्मा, मैथिली गोड़े, देविका दीवान, स्वीटी सोनी, काजल रजक, सुनैना गोड़े , सखीना बाघमारे उपस्थित थे।