Home छत्तीसगढ़ गया नगर उरला फाटक नजदीक अवैध ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी पुनःआग,15 दिन...

गया नगर उरला फाटक नजदीक अवैध ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी पुनःआग,15 दिन में दूसरी बार लगी आग

236
0

दुर्ग।गया नगर उरला रोड सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे अवैध ट्रेचिंग ग्राउंड में 15 दिन बाद आज सुबह पुनः आग लगी जिससे ज़हरीली हवा से आसपास के कई वार्ड प्रभावित है। जिसमें बुजुर्गो,बच्चों और बीमारों का बुरा हाल है। इन पंद्रह दिनों में रुक रुक कर आग लग रही है।पिछले दिनों 24 जनवरी को लगी भयंकर आग पर तीन दिनों में काबू पाया गया था,लगता है निगम प्रशासन को आम नागरिकों की स्वास्थ्य की कोई परवाह नहीं है।