मीडिया प्रभारी-संदीप खेमका
आपसे कीमती कुछ भी नहीं
-गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज
“सैकड़ों व्यक्तियों ने लिया पूज्य गुरुदेव से गुरु मंत्र दीक्षा”
चार दिवसीय शिव ज्ञान गंगा महोत्सव का हुआ नागरिक अभिनन्दन एवं आरती के साथ समापन
- भिलाई (समय दर्शन)। छत्तीसगढ़ में स्थित विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मण्डल द्वारा आयोजित चार दिवसीय शिव ज्ञान गंगा महोत्सव के समापन समारोह में राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा जी ने अपनी सरकार की ओर से तथा पूर्व मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष श्प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने पूज्य गुरुदेव सुधांशु जी महाराज जी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए आशीर्वाद लिए एवं सत्संग श्रवण किए।

समापन समारोह में हज़ारों की संख्या में उपस्थित गुरु भक्तों एवं धर्मप्रेमियों बन्धुओं को संबोधित करते हुए मानवता के कल्याण के लिए समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संगठन विश्व जागृति मिशन के कल्पनापुरुष परम श्रद्धेय सदगुरुदेव सुधांशु जी महाराज ने कहा कि व्यवस्थित जीवन जीने के लिए तैयारी होनी चाहिए। व्यवस्थित होंगे तभी हमारी व्यथा दूर होगी। आत्म निर्माण और आत्म सुधार के लिए एकांत में शान्त होकर बैठने की आदत डालें तथा खुद को अपने स्रोत से जोड़े रखें। अपना मालिक यानी परमात्मा की आवाज सुनने के लिए खुद को केन्द्रित करें। जीवन में शान्ति और आनन्द के लिए परमात्मा से जुड़ें। दुनिया की हर नदी तब तक बहती है जब तक वह सागर में नहीं मिल जाए। पूज्य महाराजश्री ने अपने माता और पिता को भरपूर सम्मान और ध्यान देने को कहा।
मण्डल प्रधान चमन लाल बंसल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई सौ लोगों ने अपना मार्गदर्शक के रूप में सदगुरु श्री सुधांशु जी महाराज से गुरु मंत्र दीक्षा लेकर खुद को जोड़ लिए हैं और सनातन धर्म को अपनाए हैं। कार्यक्रम का समापन नागरिक अभिनन्दन एवं आरती के साथ सम्पन्न हुआ। शिव ज्ञान गंगा महोत्सव कार्यक्रम का मंच संचालन नई दिल्ली से आए आचार्य अनिल झा जी ने किया।



