तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती आज से
बिर्रा समय दर्शन । जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत आयुर्वेद ग्राम पंचायत किकिरदा के अंबेडकर चौक के पास में 6 जनवरी दिन सोमवार से तीन दिवसीय बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस दौरान पंथी नृत्य का कार्यक्रम होगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 15000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 9000 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 7000 रुपए पंचम पुरस्कार 5000 रुपए आदि पुरस्कार रखा गया है। जिसका समापन 8 जनवरी दिन बुधवार को होगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासियों के द्वारा तैयारी की जा रही है।


