Home छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास जी समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की दिशा...

गुरु घासीदास जी समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता है सोनू साहू..

205
0

बेमेतरा(समय दर्शन)प्रति वर्ष की भांति अपने गृह ग्राम मजगाँव में गुरु घासीदास जयंती समारोह में युवा नेता दाऊ सोनू साहू शामिल हुए। और सतनामी समाज के वरिष्ठजनों के साथ गुरु घासीदास व जैतखाम की पूजा-अर्चना कर समस्त ग्राम वासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना किया। सोनू दाऊ ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का जो संदेश दिया, वह समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता है उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। बाबा गुरु घासीदास जी के दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त, समरस और समानता पर आधारित समाज का निर्माण कर सकते हैं, और हमारे प्रदेश इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर ग्राम पटेल दिनेश साहू, हरिकिशन कुर्र, नूतन साहू सरपंच, राजमहंत पं मानसिंग आनंद, दौवाराम साहू, कुमारधार आनंद, राजकुमार आनंद, मनोहर लहरिया,भारत आनंद, बुधारू जांगड़े, राजा आनंद, चीनू आनंद, फलित जांगड़े, राजेंद्र जांगड़े, नंदकुमार, सत्तू, सेऊक, किशुन,असकरण, जितेंद्र, धनराज, जगमोहन, नकुल, कृष्णा, रामा,पन्नालाल, प्रमुख रूप से ज्ञान के गंगा पंथी पार्टी सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।