Home छत्तीसगढ़ शहर कांग्रेस ने किया पूर्व सीएम बघेल का स्वागत

शहर कांग्रेस ने किया पूर्व सीएम बघेल का स्वागत

27
0
Spread the love

राजनांदगांव। किसान पुत्र जन-जन के हितैषी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शुक्रवार 13 सितंबर को राजनांदगांव शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहारा चौक में फुल-मालाओं के साथ जोशिला स्वागत किया गया।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 13 सितंबर को राजनांदगांव शहर के मोहारा वार्ड में आयोजित तीज मिलन महोत्सव समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फुल माला के साथ पूर्व सीएम का जोशिला स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद दुलारी साहू, मधुकर वंजारी, विनय झा, शरद पटेल, बबूल कसार, मनीष गौतम, प्रज्ञा गुप्ता, प्रीति वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी उपस्थित थे।