Home राजनीति रिचार्ज महंगा, मोबाइल सस्ता, लूट का बजट : आफताब अहमद

रिचार्ज महंगा, मोबाइल सस्ता, लूट का बजट : आफताब अहमद

147
0
Spread the love

राजनांदगांव। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रवक्ता आफताब अहमद ने केंद्र द्वारा प्रस्तुत आप बजट पर कहा जनता के साथ छल साफ नजर आ रहा है। देश में मोबाइल कंपनी रिचार्ज का दाम बढ़ा दिया गया है और उसकी मार झेलने के लिए केंद्र सरकार ने मोबाईल सस्ता किया गया है, ना किसानों की एमएसपी की बात की गयी है, ना महंगाई रोकने का कोई प्रवधान इस बजट में है। सिर्फ अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाने का खेल खेला गया है। देश को 14 लाख करोड़ के कर्ज में डूबने वाली भाजपा सरकार किस मुंह से अर्थव्यवस्था मजबूत की बात कर रही है, ये समझ से परे है।