Home छत्तीसगढ़ संकुल केंद्र में मना प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

संकुल केंद्र में मना प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

45
0
Spread the love

राजनांदगांव। संकुल केंद्र उपरवाह में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने यहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि, बच्चों को आवश्यक रूप से शिक्षा हेतु प्रेरित करें। स्वयं भी उनके साथ इससे जुड़ें, बच्चों के साथ परिजन उनके पठन-पाठन में शामिल हों। स्वाभाविक रुप से इससे बालक-बालिकाओं को सहायता तो मिलेगी ही वे इसमें और भी रुचि लेने लगेंगे। पठन-पाठन उत्साह का विषय है जो कि बना रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों का अभिवादन करते हुए कहा कि, आप सभी के कंधों पर सैकड़ों परिजनों की आशाओं का भार है। वे आप पर स्वयं से अधिक विश्वास प्रकट करते हैं और आपको सरस्वती माता का दूत मानते हैं। शिक्षकों को भी इन उम्मीदों पर खरा उतरना है।
उक्त कार्यक्रम में सरपंच पुनिता नागेश्वर साहू, पंच देवता साहू, खुशबू धनकर, ईश्वर साहू, मोनिका धनकर, हेमलता साहू, मेहतरीन यादव, हीरा निषाद, तामेश्वरी साहू, कलिराम साहू, मनीराम साहू, गणेश विश्वकर्मा, सुरेश साहू, प्रेमसुख साहू, रामखेलन साहू, ग्वालराम साहू, तिलक साहू, प्राचार्य देवा लहरे, संकुल समन्वयक सोहन वर्मा, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक बीआर साहू व संकुल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।