Home राजनीति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

52
0
Spread the love

राजनांदगांव। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन सिंह यादव दिशा-निर्देश एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष इमानवेल सिंह के नेतृत्व में आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और पूर्व में अखिलेश सरकार के उपलब्धियों को विस्तार से चर्चा की।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष इमानवेल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन साथ ही अच्छे भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वहीं श्री यादव के जन्मदिन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोहारा में शिवनाथ नदी के तट पर स्थित भगवान भोलेश्वर महादेव मंदिर के आसपास बेल, आम एवं आंवला सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के संगठन प्रदेश सचिव मोतीलाल यादव, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मिनाक्षी वर्मा, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, जिला प्रमुख महासचिव नायडिस रामटेके, जिला उपाध्यक्ष मन्नू लाल सोनी, जिला सचिव नरेश मरकाम, शहर सचिव ललित साहू सहित सदस्य राजा ठाकुर, हीरावन यादव, केवल यादव उपस्थित थे।