Home खेल छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, बालक वर्ग में स्पोटर्स हॉकी...

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, बालक वर्ग में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर व बालिका वर्ग में हॉकी बिलासपुर बनी चैम्पियन

42
0
Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ हॉकी द्वारा संचालित एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव द्वारा आयोजित 5वीं छत्तीसगढ जूनियर राज्यस्तरीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आज रंगारंग समापन समारोह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में मधुसूदन यादव पूर्व सांसद व पूर्व महापौर राजनांदगांव के मुख्य आतिथ्य, रमेश डाकलिया पूर्व अध्यक्ष नगर निगम-राजनांदगांव, कुतुबुद्दीन सोलंकी वरिष्ठ हॉकी खिलाडी, पवन डागा समाजसेवी, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के विशिष्ट आतिथ्य में एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ़ हॉकी महासचिव मनीष श्रीवास्तव, नीलम जैन सुश्री ऑशा थॉमस, शिवनारायाण धकेता, सचिव जिला हॉकी संघ राम अवतार जोशी, गणेश प्रसाद शर्मा, रणविजय प्रताप सिंह, ज्ञानचंद जैन, भुषण सॉव, सहसंयोजक आयोजन समिति व आयोजन सचिव अनुराज श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
आयोजन में मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव कि बात है कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का उत्सहावर्धन होता है। टूर्नामेंट से राज्य के सीनियर खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा तथा यहां के खिलाड़ी इससे प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगें, कहते हुए भविष्य में यहां टूर्नामेंट और भी बेहतर ढंग से करने के लिए आयोजन समिति एवं छत्तीसगढ़ हॉकी को शुभकामानाएं दी।
वहीं कार्यक्रम के स्वागत भाषाण में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी फिरोज अंसारी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि यह हॉकी नर्सरी लगातार आगे बढ़ रही है। हमारे शहर की दो बालिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर शहर का नाम रौशन किया। छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ प्रतिभाओं को आगे लाने में पूरे प्रयास कर रही है। हॉकी नर्सरी के खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए लगातार दूसरे वर्ष भी दूसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिकाओं की स्पर्धा आगामी माह 21 जुलाई से 28 जूलाई 2024 तक पुनः आयोजित कि जा रही है। इसके लिए भी टीम इसी स्पर्धा में भाग ले रहे खिलाड़ियों से चयनित कर प्रदेश की टीम का गठन किया जायेगा। इसके पूर्व अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया।
जूनियर बालक बालिका राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग हॉकी रायगढ़ विरूद्ध सांई राजनांदगांव के मध्य खेले गए तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच में सांई राजनंादगांव ने एकतरफे मुकाबले में 9-0 गोलों से पराजित करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांई राजनांदगांव ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन किया। सांई राजनांदगांव की ओर से आंचल पटेल, सोनम राजभार और ऐंजल वाय दास ने 1-1 गोल किया। वहीं श्यामली राय और दुबी रावत ने 3-3 गोल किए थे। बालिका वर्ग में खेले गए फायनल मैच बिलासपुर ने मेजबान राजनांदगांव को 4-0 गोलों से पराजित करते हुए फायनल का खिताब अपने नाम किया। हॉकी बिलासपुर ने शुरूवाती समय से आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी बिलासपुर की ओर से जन्हावी यादव, मिनाक्षी उमरे, अंजली बंजारे और मधु सिदार ने 1-1 गोल करते हुए अंतिम समय तक 4 गोल कर फायनल को 4-0 गोल से जीत ली।
बालक वर्ग में खेले गए तीसरे स्थान चौथे स्थान के लिए हॉकी धमतरी विरूद्ध हॉकी जशपुर के मध्य खेला गया, जिसमें हॉकी धमतरी ने 3-1 गोल से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हॉकी धमतरी की ओर से ओम यादव ने 2 गोल, आदर्श सिंह ने 1 गोल किया था, वहीं हॉकी जशपुर की ओर से एकमात्र गोल टीम के कप्तान सुमीत मिंज ने किया। बालक वर्ग के फायनल मैच स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने मेजबान टीम राजनांदगांव को 4-1 गोलों से पराजित कर जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के उतार-चढ़ाव को माहौल रहा। स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर की ओर से टीम के कप्तान विष्णु यादव ने 2 गोल, मोहित नायक ने 1 गोल और हार्दिक ने 1 गोल किया। वहीं हॉकी राजनांदगांव की ओर से एक मात्र गोल प्रवीन यादव ने गोल किया। इस प्रकार स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने 4-1 गोल से पराजित कर फायनल का खिताब अपने नाम किया।
उपस्थित आतिथियों द्वारा 5वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग में विजेता स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर, उपविजेता हॉकी राजनांदगांव, तृतीय स्थान हॉकी धमतरी व बालिका वर्ग में विजेता हॉकी बिलासपुर, उपविजेता हॉकी राजनांदगांव और तृतीय स्थान पर सांई राजनांदगांव के खिलाडियों को पुरूस्कृत किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से अंसार अहमद अध्यक्ष जिला हॉकी संघ दुर्ग, अजय झा प्रकाश शर्मा भगवत यादव, चंदन भारद्धाज, महेन्द्र ठाकुर, प्रिंस भाटिया, शिवा चौबे, योगेश द्विवेदी, घनश्याम प्रसाद, छोटे लाल, अमित माथुर, तीरथ गोवस्वामी, शकिल अहमद, सचिन खोब्रागढ़े, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, आशीष सिन्हा, खुशाल यादव, चंद्रहास साहू, अनिश, विकास वैष्णव, स्वापनिल झा, चंद्रेश कुमार, विष्णु सिन्हा, रस्मि, संध्या एक्का, सुप्रिया तिग्गा, आरती शेंडे, अनिश अहमद, एम रवि रॉव, किशोर धीवर, राजेश निर्मलकर, तौफिक अहमद, सुखदेव निर्मलकर, कृष्णा यादव, मिथलेश पाडया, फरहान शब्बीर हैदरी, दीपक यादव, आशोक मौर्या, लक्ष्मण यादव, रूपेश जायसवाल सहित तकनीकी अधिकारी व निर्णायकगण उपस्थित थे। समापन समारोह का संचालन मृणाल चौबे ने किया, वहीं छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।