Home खेल छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, बालक वर्ग में मेजबान राजनांदगांव व बालिका...

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, बालक वर्ग में मेजबान राजनांदगांव व बालिका वर्ग में सांई राजनांदगांव बनी चैम्पियन

71
0
Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ हॉकी द्वारा संचालित एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव द्वारा आयोजित 5वीड्ड छत्तीसगढ सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक&बालिका हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में मधुसूदन यादव पूर्व सांसद व पूर्व महापौर राजनांदगांव के मुख्य आतिथ्य, किशुन यदू नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजनांदगांव के अध्यक्षता, श्रीमती रेखा पदम अंतर्राष्ट्रीय व्हालीबॉल खिलाड़ी के विशिष्ट आतिथ्य में एवं छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, नीलम जैन, सुश्री ऑशा थॉमस, शिवनारायाण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, रामअवतार जोशी, गणेश प्रसाद शर्मा, भगवत यादव, चंदन भारद्धाज, रणविजय प्रताप सिंह, महेन्द्र ठाकुर, मृणाल चौबे (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी), प्रिंस भाटिया, अनुराज श्रीवास्तव, शिवा चौबे, अजय झा, योगेश द्विवेदी, राजू वर्मा, घनश्याम प्रसाद, छोटे लाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू व भुमिक्षा साहू का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ियों को देखकर अच्छा लगा। इसी का फल है कि यह हॉकी नर्सरी लगातार आगे बढ़ रही है। हमारे शहर की दो बालिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर शहर का नाम रौशन किया। आज फायनल मैच में दोनों टीमों ने बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यहां व प्रदेश के खिलाड़ियों को शासन द्वारा बेहतर सुविधा देने का प्रयास लगातार चल रहा है। उन्होंने राजनांदगांव के खेल स्टेडियम की स्वरूप को बहुत जल्दी ही सुविधा युक्त व खिलाड़ियों के अनुरूप बनवाने की पहल किए जाने की जानकारी दी व खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की खेल सामग्रीयों के कमी नहीं होने की बात कही।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में कहा कि इस तरह के आयोजन से सुदुर क्षेत्रों में भी हॉकी को बढ़ावा मिले है, जिससे प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका हमें मिला। इस स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें। 25 जून से बालक व बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। वहीं 21 जुलाई से 28 जुलाई तक इस हॉकी नर्सरी में वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका की हॉकी प्रतियोगिता भी आयोजित कि जायेगीं। इसके पूर्व अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंटकर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया।
सब जूनियर बालक बालिका राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग का फायनल मैच हॉकी दुर्ग विरूद्ध सांई राजनांदगांव के मध्य खेला गया। सांई राजनांदगांव सांई राजनांदगांव ने इस एकतरफे मुकाबले मे हॉकी दुर्ग को 8-0 गोलों से पराजित कर फायनल को खिताब अपने नाम किया। सांई राजनांदगांव शुरूवात से ही आक्रामक पारी खेलते हुए मैच के 3रे, 4थें, 5वें और 8वें मिनट में नैना सोनकर ने 2 गोल प्रियांशी मौर्या और दुबी रावत 1-1 गोल करते हुए 4-0 गोल की बढ़त बना ली। हॉकी दुर्ग के खिलाड़ी लगातार गोल करने के प्रयास में रही, किन्तु संाई राजनांदगांव ने उन्हें हर समय नकाम करते रहे सांई राजनंादगांव के खिलाड़ियो शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 17वें मिनट 18वें मिनट संजना निषाद ने लगातार 2 गोल किया। वहीं 29वें मिनट और 38वें मिनट में भावना यादव और दुबी रावत ने 1-1 गोल किया। वहीं बालक वर्ग में खेले गए फायनल मैच मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया। मेजबान हॉकी राजनांदगांव ने एकतरफे मुकाबले में 8-0 गोल से जीत दर्ज कर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खिताब अपने नाम किया। मेजबान टीम राजनांदगांव ने शुरूवाती दौर से आक्रामक पारी खेलते हुए मैच के 3रे मिनट में आदर्श ने गोल किया। वहीं राजनांदगांव की ओर से आदर्श सिंह ने 4 गोल, अजय यादव ने 1 गोल, ओम यादव ने 1 गोल, गुलशन यादव ने 1, अभिषेक यादव ने 1 गोल किया। इस प्रकार हॉकी राजनांदगांव ने स्पोटर्स हॉकी अकादमी को 8-0 गोल से पराजित कर 5वीं सब जूनियर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
फायनल मैच के पूर्व प्रातः में दोनो वर्ग के तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच खेले गए, जिसमें बालिका वर्ग में मेजबान राजनांदगांव व बालक वर्ग में हॉकी दुर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले खेले गए बालिका वर्ग में हॉकी राजनांदगांव ने हॉकी बेमेतरा को 4-0 गोल से पराजित करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस एकतरफे मुकाबले में हॉकी राजनांदगांव की ओर से गीतू ने 1 गोल, राशि ने 1 गोल, सिमरन ने 1 गोल व चांदनी ने 1 गोल किया था। वहीं बालक वर्ग में खेले गए मैच में हॉकी दुर्ग ने हॉकी बिलासपुर को 4-1 गोल से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हॉकी दुर्ग की ओर से मैच के 2रे ही मिनट हॉकी दुर्ग की ओर से तुषार ने गोल किया। वहीं बिलासपुर की ओर से मैच के 3रे मिनट में चंदू ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर रही, वहीं हॉकी दुर्ग की की ओर से चंदन, तुषार व रेहान ने 1-1 गोल किया।
उपस्थित आतिथियों द्वारा 5वंी राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग में विजेता हॉकी राजनांदगांव उपविजेता स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर, तृतीय हॉकी दुर्ग व बालिका वर्ग में विजेता सांई राजनांदगांव, उपविजेता हॉकी दुर्ग और तृतीय स्थान पर हॉकी राजनांदगांव के खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में आयोजन समिति के अमित माथुर, तीरथ गोस्वामी, शकिल अहमद, सचिन खोब्रागढ़े, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, आशीष सिन्हा, खुशाल यादव, तकनीकी अधिकारी व निर्णायकगण का विशेष सहायोग प्राप्त हुआ। समापन समारोह का संचालन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने किया। वहीं आयोजन समिति के सचिव विरेन्द्र सिंह भाटिया ने आभार व्यक्त किया।