Home छत्तीसगढ़ भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

94
0

राजनांदगांव। मां कालिका, गणेश व भैरव बाबा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए नगर पालिक निगम द्वारा अनुपयुक्त वाहन (काउकेचर) उपलब्ध कराया गया। जिस पर आपत्ति जताते हुए 21 नवंबर शनिवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने प्रेसवार्ता ली।

श्री छाबड़ा ने प्रेस को बताया कि मां आदिशक्ति जगदम्बा काली की प्रतिमा, भगवान गणेश की प्रतिमा एवं भैरव जी कि प्रतिमा को विसर्जन के लिए राजनांदगांव नगर पालिक निगम के गंदे एवं अनुपयुक्त वाहन (काउकेचर) के माध्यम से ले जाया जा रहा है, यह दृश्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, आपत्तिजनक एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। जिस मां आदिशक्ति जगदम्बा काली की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जाती है।

भगवान गणेश रिद्धी-सिद्धी के दाता की पूजा पहले की जाती है, भैरव जी की पूजा की जाती है, उनकी प्रतिमा को इस तरह के अनुपयुक्त वाहन से ले जाना करोड़ों भक्तजनों के आस्थाओं में चोट है। मां काली, भगवान गणेश जी, भैरव जी की पूजा के लिये लाखों-करोड़ों लोग उपवास रखकर अपनी आस्था, विश्वास और धार्मिक भावनाओं से अपनी आस्थाएं मातारानी के चरणों में भगवान के चरणों में रखते है उन आस्थाओं को निगम की सत्ताधारियों ने सत्ता के नशे में चुर होकर आस्थाओं को चोट पहंुचाई है, जबकि धार्मिक आयोजनों में प्रतिमा की स्थापना से लेकर पूजा-अर्चना और विसर्जन तक प्रत्येक प्रक्रिया में विधि-विधान, मर्यादा, स्वच्छता और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण विषय धार्मिक कार्य के दौरान नगर निगम के गंदे एवं अनुपयुक्त वाहन (काउकेचर) में इस प्रकार जगत जननी मां काली की प्रतिमा और देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन करवाना भाजपाईयों की गलत मानसिकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महापौर मधुसूदन यादव जैसे भाजपाइयों की फोटो इस वाहन में लगी है। निगम प्रशासन घुटने के बल पर भाजपाई सताधारियों के चरणों में बैठा हुआ है। इसी कारण नगर निगम का वाहन रात के 09 बजे अनुमति/बिना अनुमति के गया यह भी प्रश्न है।

कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम द्वारा आस्थाओं पे चोट करने का बयान दिया था, तब नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि अनुपयुक्त वाहन में आस्थाओं से संबंधित चोट पहुंचाने का काम नहीं हुआ है। यदि ऐसा है तो मैं राजनीति छोड़ दुंगा। मेरे द्वारा ये प्रमाण दिया जा रहा है कि नगर निगम के अनुपयुक्त वाहन (काउकेचर) में जगजननी मां आदिशक्ति जगदम्बा काली, भगवान गणेश, भैरव जी का विसर्जन 13 नवंबर को हुआ है। तो क्या अब मधुसूदन यादव अपनी जबान में कायम रहकर राजनीति छोड़ेगे या भूपेश बघेल के दंड शरण में जाकर अपने दिये गये बयान की माफी मांगेगे।

श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि राममंदिर में चंदा चोर भाजपाईयों का काम अपने स्वार्थ के लिये जनता की भावनाओं को आहत करना श्रद्धालुओं की भावनाओं पर चोट पहंुचाना देश को बेचना रामनाम जपना पराया माल अपना यही काम रहा गया है। आखिर नगर निगम के किस अधिकारी या जनप्रतिनिधि के निर्देश पर देवी-देवताओं के विसर्जन लिये ऐसा गंदा और अनुपयुक्त वाहन रात्रिकालीन उपलब्ध कराया गया। जबकि पूरी जवाबदारी महापौर व आयुक्त की होती है। क्या नगर निगम द्वारा सामान्य सभा/मेयरइन कौसिंल में एक भी समिति को विसर्जन हेतु वाहन देने का निर्णय लिया गया है। हमारा यह भी निवेदन है कि इस तरह के कार्य पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच व दुर्गावाहिनी कड़ी कार्यवाही करें।

इस तरह नगर निगम से किन-किन चीजों का दुरूपयोग हो रहा है इन्हीं कार्यों से समझा जा सकता है। धार्मिक भावना आस्थाओं के लिये प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये उपयुक्त वाहन देना अच्छा कार्य है हम मांग भी करते है कि राजनांदगांव शहर में समितियों के द्वारा बैठायी जाने वाली देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के लिये नय वाहन खरीद कर विसर्जन की व्यवस्था की जाएं, लेकिन इस तरह एक समिति को रात्रि में वाहन देना जांच का विषय है। हम जिला प्रशासन से मांग करते है कि इस प्रकार के आस्थाओं को चोट पहंुचाने वाले कर्मचारियों/जनप्रतिनिधियों पर कठोर कार्यवाही की जाये। छोटे कर्मचारी वाहन ड्राईवर को बली का बकरा नहीं बनाया जाये, इसके पीछे भाजपाई बड़े पदाधिकारी है उन पर कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया मौजूद रहे।