राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव की महत्वपूर्ण बैठक माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज को संगठित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक विस्तार को गति देने के लिए नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई।
बैठक में जुगल गुप्ता (बल्लू भाई) को राजनांदगांव नगर संयोजक तथा अजय बिछिया को राजनांदगांव खंड सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नए दायित्व मिलने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू जागरण मंच का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना, युवाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में एकता और समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकता, सामाजिक जागरूकता तथा धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।



