Home छत्तीसगढ़ गोवंश को सड़क से हटाकर गोशाला ले जाएं, ऐसा नहीं हुआ तो...

गोवंश को सड़क से हटाकर गोशाला ले जाएं, ऐसा नहीं हुआ तो दफ्तरों में छोड़ेंगे : जितेंद्र मुदलियार

10
0
Spread the love

राजनांदगांव। लगातार सड़क हादसे में हो रही गोवंश की मौत को लेकर कांग्रेस ने आज पशुपालन विभाग का घेराव कर अल्‍टीमेटम दिया है। अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने इन मौतों का जिम्‍मेदार पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन को ठहराया। अल्‍टीमेटम दिया गया कि अगर सात दिनों के भीतर ये व्‍यवस्‍था नहीं सुधारी गई, घुमंतू मवेशियों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्‍थान पर नहीं रखा गया तो जिम्‍मेदार अधिकारियों के दफ्तर में गोधन छोड़े जाएंगे। मुदलियार ने कहा कि, गोमाता को सड़कों पर मरने छोड़ दिया जा रहा है जिससे जान-माल खतरे में है और गोवंश की हानि हो रही है।

बुधवार की दोपहर चार बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पशु पालन विभाग का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए नेताओं ने जिम्‍मेदार अधिकारियों से जवाब देने की मांग की। मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस ने जिले में 300 से अधिक गोठान बनाए थे ताकि गोवंश को सुरक्षित रखा जा सके। भाजपा सरकार में एक भी गोठान दोबारा शुरु नहीं किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि इसके जिम्‍मेदार पशुपालन विभाग है। विभाग की जवाबदारी है कि वह निगम और दूसरी संस्‍थाओं से समन्‍वय बनाकर मवेशियों को सड़क से हटाकर अनुदान वाली गोशालाओं में ले जाकर रखे। लेकिन उन मवेशियों को सिर्फ रेडियम बेल्‍ट पहनाकर दोबारा सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है, यह समस्‍या का समाधान नहीं है। जो गोवंश घायल हो रही हैं वहां समय पर उपचार भी नहीं पहुंच पा रहा।

शहर अध्‍यक्ष मुदलियार ने कहा कि जिले में कई गोशाला हैं जहां बेसहारा मवेशियों को रखा जा सकता है। इन गोशालाओं को तो सरकार से अनुदान भी मिल रहा है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। गोशाला के लिए आबंटित जमीनों पर कांप्‍लेक्‍स तान दिये गए हैं। यहां सिर्फ दूध देने वाली ही गायों को रखा जाने लगा है। गोशालाओं का भी व्‍यवसायीकरण कर दिया गया है, य‍ह चिंतनीय है। विभाग को जिले की सभी गोशालाओं का भौतिक सत्‍यापन करना चाहिए और यहां भी बेसहारा मवेशियों के लिए जगह बनाई जानी चाहिए।

इस दौरान मेहुल मारू, कमलजीत सिंह पिंटू , रूपेश दुबे, हरिनारायण धकेता, शारदा तिवारी, इकरामुद्दीन सोलंकी, रूबी गरचा, सूर्यकांत जैन, प्रेम रूचंदानी, मनीष गौतम, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली,वीरेन्द्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, प्रदीप राठौर,राजा तिवारी, भरत सोनी, असगर बेग, नरेश साहू, जय जायसवाल, संदीप सोनी, राजकुमार गुप्ता, रितेश गोलू महानंद, सुरेंद्र देवांगन, राहुल चौबे, सच्चिदानंद मिश्रा, मनीष यादव, गीतेश्वर हंसा, महेश पांडेय, महेश साहू, निश्चय बुराडे, सतीश साहू, सुनील कोठारी, विकास यादव, विवेक बक्सेरिया, प्रफुल्ल तायड़े, कमल, सोनू साहू, प्रियांशु बघेल सहित अन्‍य उपस्थित थे।