Home छत्तीसगढ़ मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में सावन माह पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का महारुद्राभिषेक...

मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में सावन माह पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का महारुद्राभिषेक 24 अगस्त को

10
0
Spread the love

राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह के अवसर पर अतिम सावन सोमवार की रात्रि 9 बजे से भगवान भोलेनाथ की मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ स्थित विश्व के सबसे बड़े ज्योर्तिलिंग में विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों का महारुद्रा अभिषेक 24 अगस्त सोमवार को किया जायेगा। जिसमें श्रद्धालुगणों के बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की सम्भावना है।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि अखिल भारतीय चर्तुः सम्प्रदाय के पूर्व श्रीमहंत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से नगर में बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ स्थापित किया गया है। जिसमें वर्षभर जनकल्याण व मानस सेवा के साथ ही समय-समय पर विभिन्न पर्वों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी पर इस वर्ष भी सावन माह के अंतिम सावन सोमवार के अवसर पर विश्व शांति व जनकल्याण के लिए सिद्धपीठ स्थित विशाल 108 फीट ऊंचे शिवलिंग के तृतीय तल पर विशालकाय भोलेनाथ शिवशंकर के साथ विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों का महारुद्रा अभिषेक 24 अगस्त को रात्रि 9 बजे से आयोजित किया गया। भगवान भोलेनाथ का यह रुद्राभिषेक दूध, दही, पंचामृत, शुद्ध घी, अष्टगंध, शहद, गंगाजल, सुगंधित इत्र एवं शुद्ध जल से महंत गोविंद दास के मंत्रोच्चार के मध्य किया जायेगा, जिसमें भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योर्तिलिंगों के विशेष श्रृंगार, हवन एवं महा आरती भी आयोजित की गई। इसके अलावा सिद्धपीठ प्रातः ब्रम्हमुहूर्त में अंचल सहित देशभर से आने वाले शिवभक्तों के लिए खोल दिया जायेगा। जिसमें भक्त पूजा-अर्चना, अभिषेक के साथ ही ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कर जलाभिषेक भी कर सकते है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, सूरज जोशी, आलोक जोशी, कमलेश सिमनकर, कुलबीर सिंह छाबड़ा, योगेन्द्र पांडे, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, लीलाधर सिंह, दामोदर अग्रवाल के अलावा अन्य श्रद्धालु भक्तगण भी आयोजन मे सहयोग कर रहे है।