Home खेल फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में संस्कार सिटी के खिलाड़ियों का शानदार...

फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में संस्कार सिटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

13
0
Spread the love

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, पांच रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ जिले का भी गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर, रायपुर में किया गया। इसमें विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संस्कार सिटी के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए अलग-अलग आयु वर्ग में पदक हासिल किए।

अंडर-11 में रीति ने जीता रजत
अंडर-11 वर्ग में रीति साहू ने रजत पदक हासिल किया। भुयश साहू और तेजस साहू ने कांस्य पदक जीते। अंडर-14 वर्ग में ऐश्वर्या और डिंपल ने रजत पदक प्राप्त किया। मन्यता एनेल, जयदीप ठाकुर और दीपेश निषाद ने कांस्य पदक हासिल किया।

भौमिक ने स्वर्ण जीतकर बढ़ाया मान
अंडर-17 वर्ग में भौमिक सिंह नेताम ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में स्कूल की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की। इसी वर्ग में झविंद्र बघेल और अमनदीप पैकरा ने कांस्य पदक जीते।

अंडर-19 वर्ग में प्रियांशु नाग ने रजत पदक हासिल किया। यशदीप चौहान, सौरभ पोंडी, पुष्कर साहू, नीलिमा कश्यप, प्राची भगत, यशिका नागवंशी और वंदिता रावटे ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया।

प्राचार्या ने कहा- मेहनत का परिणाम है सफलता
विद्यालय की प्राचार्या रेखा तिवारी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने पर सफलता हासिल की जा सकती है। यह उपलब्धि केवल पदकों की नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के समर्पण और अनुशासन की जीत है।

विद्यालय के प्रबंधक अतुल देशलहरा, आदित्य अग्रवाल और ऊहा अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं जूडो कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।