Home छत्तीसगढ़ लारा में विकास कार्यों को मिली नई गति, शेड और मंगल भवन...

लारा में विकास कार्यों को मिली नई गति, शेड और मंगल भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन

14
0
Spread the love

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लारा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने ग्राम लारा में शेड एवं मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।