Home दुर्ग-भिलाई भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने हाउसिंग बोर्ड में सुनी ‘मन की बात’ की...

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने हाउसिंग बोर्ड में सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी, प्रधानमंत्री के बाते’ राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन, हर कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाए प्रधानमंत्री का संदेश : दिनेश देवांगन

24
0
Spread the love

भिलाई। भिलाई जिला भाजपा संगठन अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा हाउसिंग बोर्ड स्थित बूथ क्रमांक 183, वार्ड क्रमांक 21, कैलाश नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी ने की। इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य अमित मिश्रा, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दिनेश मिश्रा, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, जिला सह संयोजक रामानुज प्रसाद, प्रेमचंद गिरी, अजय उपाध्याय, मातृशक्ति श्रीमती मीना गिरी, शिव यादव, अर्जुन साहू, अरविंद पांडे, मनीष सिंह, धर्मेंद्र पांडे, रंजीत सोनी, अविनाश कुमार धीरज, दीपक सिंह,संजय शर्मा,उत्तम साहू,चंदन शर्मा, के. संजू तथा मातृशक्ति श्रीमती पुनीत बाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, नवाचारों और जनभागीदारी के उत्कृष्ट कार्यों को देश के सामने लाकर प्रत्येक नागरिक को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन संदेशों को हर बस्ती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मनोज तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ ने देश में सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का नया वातावरण बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रत्येक बस्ती तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य अमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार युवाओं को नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।