Home छत्तीसगढ़ हरियाली का संकल्प : वीरांगना संगठन ने लगाए छायादार और फलदार पौधे

हरियाली का संकल्प : वीरांगना संगठन ने लगाए छायादार और फलदार पौधे

13
0
Spread the love

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना द्वारा बुधवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों और संगठन की पदाधिकारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अभियान में महापौर मधुसूदन यादव, पार्षद प्रकाश झंझाडे और समाजसेवी राजा मखीजा विशेष रूप से शामिल हुए। संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कनकलता सिंह, जिला अध्यक्ष अनामिका सिंह, महासचिव सुधा पवार, जिला उपाध्यक्ष अंजू सिंह सहित रश्मि भारद्वाज, रेणु सिंह, निशा सेंगर, स्वाती चौहान और डिंपल भदौरिया ने पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, अमरूद, जामुन, नीलगिरि और बेल जैसे पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनकी नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि शहर में हरियाली बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।