दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने तथा भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर पर भाजपा चंडी शीतला मंडल द्वारा सिद्धपीठ माता चंडिका मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए माता रानी से प्रार्थना की। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक शिव चंद्राकर एवं प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सह-संयोजक दिनेश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की तथा प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। बीते 12 वर्षों में देश ने आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता द्वारा दिया गया जनादेश मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण है और इसी के कारण उन्होंने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश झुग्गी झोपड़ी सह संयोजक दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। यह उपलब्धि मोदी जी के प्रति देशवासियों के विश्वास और उनके जनकल्याणकारी नेतृत्व का परिणाम है।
मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता,विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माता चंडिका से प्रार्थना की है कि देश को उनका नेतृत्व लंबे समय तक प्राप्त होता रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य ममता देवांगन, जिला कार्यसमिति सदस्य ज्योति चंद्राकर, मीनाक्षी महोबिया, पार्षद एवं मंडल महामंत्री रेशमा सोनकर, मंडल महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश नलोडे, मंडल मंत्री क्षमा तिवारी, सह कार्यालय मंत्री संतोष निर्मलकर, मीडिया प्रभारी नीलकमल साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य प्रेम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिनेश्वरी तुरकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास सेन, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोलू सोनकर, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रश्विन वाल्दे, कार्यसमिति सदस्य कुमारीबाई साहू, आशा यादव, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अनिल साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वी. रानी सोनी, प्रमिला सोनी, प्रीति गुप्ता, समूह प्रभारी खुशबू गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, विजयलाल साहू, कुंदन यादव, अवधेश दुबे, लता गौतम, बसंत गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



