Home छत्तीसगढ़ घुमका चुनाव : कांग्रेस ने अनुभवी नेताओं को किया नियुक्त, पूर्व जिलाध्यक्षों...

घुमका चुनाव : कांग्रेस ने अनुभवी नेताओं को किया नियुक्त, पूर्व जिलाध्यक्षों व रमेश डाकलिया को मिली जिम्मेदारी

7
0
Spread the love

राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित चुनाव समिति की बैठक में लिये गये निर्णय एवं समिति के संयोजक एवं प्रभारी, विधायक दलेश्वर साहू के निर्देशानुसार नगर पंचायत चुनाव के सफल संचालन, संगठनात्मक मजबूती एवं वार्ड स्तर पर प्रभावी चुनाव प्रबंधन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने जानकारी जारी करते हुए बताया कि चुनाव संचालन प्रबंधक के रूप में शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार को वार्ड क्रमांक 3 एवं 10, पूर्व विधायक छन्नी साहू को वार्ड क्रमांक 5 एवं 15, पूर्व जिला अध्यक्षों मे श्रीकिशन खण्डेलवाल को वार्ड क्रमांक 4 एवं 7, नवाज खान को वार्ड क्रमांक 9 एवं 13, पदम् कोठारी को वार्ड क्रमांक 6 एवं 8, भागवत साहू को वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 14 तथा पूर्व महापौर हेमा देशमुख को वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त घुमका नगर पंचायत चुनाव हेतु चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी शासकीय अनुमतियों, निर्वाचन से जुड़े आवश्यक प्रशासनिक कार्यों के समन्वय एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया को मुख्य चुनावी पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन प्रशासनिक समन्वय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव समिति के संयोजक/प्रभारी दलेश्वर साहू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि संगठन द्वारा जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे पूरी सक्रियता, समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए अपने प्रभार वाले वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करेंगे। सभी नियुक्त पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए सतत मॉनिटरिंग, कार्यकर्ता समन्वय एवं प्रभावी चुनावी रणनीति के साथ चुनाव संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि उक्त नियुक्ति आदेश की विधिवत जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा चरणदास महंत को प्रेषित कर दी गई है।